February 27, 2026

5.60 करोड़ रुपये से नगर निगम के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

कोरबा। 15वें वित्त आयोग से नगर निगम कोरबा को 5 करोड़ 60 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से यह राशि कोरबा निगम प्रशासन को जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी नगरीय प्रशासन की ओर से दी गई है। इस राशि का इस्तेमाल नगर निगम पेयजल की आपूर्ति और नाली की साफ-सफाई के अलावा अन्य उच्च प्राथमिकता वाले कार्यों के लिए कर सकता है। निगम प्रशासन 15वें वित्त आयोग से प्राप्त होने वाली राशि का इंतजार कर रहा था। कोरबा के अलावा नगर पालिका परिषद दीपका को 46 हजार 65 हजार, कटघोरा को 43 लाख 14 हजार, छुरीकला को 12 लाख और पाली को नौ लाख 16 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। इस राशि से स्थानीय निकायों में पानी की आपूर्ति और साफ-सफाई बनाए रखने में मदद मिलेगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word