February 27, 2026

भलपहरी में अखंड ज्योति पंच दिवसीय रामायण जारी

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भलपहरी के स्कूल पारा में अखंड ज्योति पंच दिवसीय रामयण का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा कराया जा रहा है। कलश यात्रा के साथ 17 जनवरी से 23 जनवरी तक श्री रामचरितमानस रामायण पाठ एवं मानस गायक वादक व भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है। आचार्य पं. दयानंद कृष्ण महाराज एवं सहआचार्य जिज्ञासु महराज रोजाना पूजा पाठ के साथ महा आरती करा रहे हैं। कीर्तन मंडलियों, भजन प्रेमियों एवं गायन वादकों के द्वारा दूर दराज से भगवान श्री रामचंद्र के भजन कीर्तन के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामवासी सहित आसपास के श्रद्धालु मंत्र मुग्ध होकर भगवान श्री रामचंद्र की कथा का रसपान करते हुए गायन वाद भजन कीर्तन का गंगा रूपी स्नान कर आनंद उठा रहे हैं। पूरे ग्रामवासी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। रोजाना प्रसाद रूपी भंडारा प्रसाद बांटा जा रहा है।

ranjan photo
Admin

Spread the word