March 4, 2026

बाल विहार विद्यालय पंप हाउस में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

कोरबा। बाल विहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंप हाउस कोरबा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस 75वां गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में किशोर कुमार अग्रवाल अध्यक्ष परमेश्वरी नारायण शिक्षण संस्थान, विशिष्ट अतिथि एस.के. कुदेसिया संरक्षक, एम.डी बैरागी संस्थापक सदस्य, इंद्रराज सिंह भाटिया कोषाध्यक्ष, संस्था के प्राचार्य के.एम. बिनिल कुमार, उप-प्राचार्या रेखा पटेल, उप-प्राचार्य एरशाद आलम एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, सभी विद्यार्थी व कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि किशोर कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर वार्षिक खेल प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मधुरमय प्रस्तुति दी। प्राचार्य के.एम. बिनिल कुमार ने आभार प्रदर्शन किया। वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ranjan photo
Admin

Spread the word