July 7, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनावी मोड पर, हुई लोकसभा स्तरीय बैठक

कोरबा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने कमर कस ली है। भाजपाई चुनावी मोड पर आ चुकी है। बूथ लेवल से लेकर संगठन को मजबूत बनाने कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। इस कड़ी में चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने विशेष मार्गदर्शन दिया।
लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की लोकसभा स्तरीय बैठक पंचवटी विश्राम गृह मेें आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा। भाजपाइयों ने चुनाव की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा की। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आंकलन करने के साथ पार्टी आलाकमान से मिले निर्देशों के तहत जनता तक पहुंचने की बात कही। मंच पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, बिलासपुर संभाग सहप्रभारी अनुराग सिंहदेव मौजूद रहे। उन्होंने कोरबा लोकसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी को लेकर रिचार्ज किया। लोकसभा चुनाव को लेकर अधिक दिन शेष नहीं है। भाजपा विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा में भी किसी तरह की कोताही के मूड में नहीं है। विधानसभा चुनाव की जीत को अलग रखकर पुन: बूथ स्तर से काम करने की बात वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कही है।

Spread the word