February 25, 2026

भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने किया वन भोज का आयोजन

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल ने वन भोज का आयोजन किया। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उनमें ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से सभी मंडलों में इस तरह के आयोजन किये जा रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी आ रहे हैं। आयोजन में सम्मिलित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे से आगामी चुनाव के लिये कार्ययोजना और अपने विचार साझा किये। वरिष्ठ सदस्यों ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और अपने अनुभव साझा कर उनका मार्गदर्शन किया।
आयोजन में नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा एवं समस्त कोसाबाड़ी मंडल कार्यकर्ता, अजय गोंड़, शिव चंदेल, संजीव शर्मा एवं वनभोज के अन्य वरिष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

ranjan photo
Admin

Spread the word