February 28, 2026

कमलिनी एमजीएम नर्सरी स्कूल में हुआ वार्षिक खेलकूद

कोरबा। कमलिनी एमजीएम नर्सरी स्कूल बालकोनगर के प्रांगण में शुक्रवार को 16वां वार्षिक खेल महोत्सव स्कूल के प्राचार्य रेवरेंट फादर जेफिन वर्गीस के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूची मिश्रा (एम 4) मैनेजर हेड एक्सटर्नल कम्युनिकेशन तथा विशिष्ट अतिथि रेवरेंड फादर पॉल पी थॉमस और अब्राहम चाको उपस्थित थे।

केजी-2 के बच्चों ने परेड का प्रदर्शन किया जो बड़ा ही मनोहारी था। मशाल जलाकर तथा रंग-बिरंगे गुब्बरों को आसमान में उड़ा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों ने ड्रिल का प्रदर्शन किया, जिसने कार्यक्रम में एक नया ही रंग भर दिया। वार्षिक खेल दिवस कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी मजेदार खेलों का आयोजन किया गया था। सभी अभिभावकों ने बढ़चढ़कर के खेलों में अपनी सहभागिता दिखाई। बच्चों ने भी खेलों का प्रदर्शन किया।

सभी विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ सभी अभिभावकों को भी उनके द्वारा खेले गए खेलों के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन का समापन हुआ।

ranjan photo
Admin

Spread the word