अजय अहीर कर रहे जल संरक्षण के लिए जागरूक

कोरबा। जय बूढ़ा देव कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा के कैंपस एंबेसडर अजय अहीर शनिवार को एक विशेष जागरूकता अभियान के तहत कार्य करते गोद ग्राम रामपुर में दीवाल लेखन कर लोगों को पानी बचाने जागरूक कर रहे हैं।
प्रोग्राम ऑफिसर किशोर दिवाकर के निर्देशन में स्वयंसेवकों के साथ अजय गांव के चौक-चौराहे पर वाल पेंटिग कर रहे हैं। जल है तो कल है, जल ही जीवन है का नारा देकर ग्रामवासियों को पानी बचाने का संदेश दिया जा रहा है। इस गतिविधि में राजेश दास, अखिलेश गुप्ता, किशन कुमार, सोमेंद्र कुमार उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word