October 5, 2024

साडा कन्या विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन

0 कक्षा 11वीं की छात्राओं ने कक्षा 12वीं की छात्राओं को दी विदाई
कोरबा।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में शुक्रवार को कक्षा 11वीं की छात्राओं ने कक्षा 12वीं की छात्राओं को विदाई दी। इस आयोजन में संस्था के प्राचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राएं शामिल थीं।
सर्वप्रथम कक्षा 11वीं की छात्राओं ने प्रवेश द्वार पर श्रृंखलाबद्ध होकर तिलक लगाकर फूलों की वर्षा कर कक्षा 12वीं की छात्राओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन वंदन कर किया गया। 12वीं की छात्राओं ने अपना विद्यालय अनुभव साझा करते हुए बहुत ही भाव-विभोर होकर विद्यालय में बिताए हुए क्षणों को व्यक्त किया तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके सर्वांगीण विकास एवं उत्तम व्यक्तित्व निर्माण में मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद दिया। प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने 12वीं की छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना एवं आशीष दिया। 12वीं की छात्राओं ने सुंदर एवं सु-व्यवस्थित कार्यक्रम का संचालन किया, जिसका प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सराहना की।

Spread the word