February 26, 2026

आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 9 मार्च को

कोरबा। आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 9 मार्च शनिवार को मध्यान्ह 1 बजे से होटल हेरिटेज इन टीपी नगर में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वावधान में यकृत रोग (लिवर डिसीज) हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित है। इसमें हिमालया फार्मा बैंगलोर के साइंटिफिक सर्विसेस मैनेजर डॉ. विपिन कटारिया द्वारा आयुर्वेदानुसार यकृत रोग के कारण, निदान एवं उपचार पर विशेष प्रकाश डालकर इस विषय पर चिकित्सकों के अनुभवों को साझा करने के साथ परिचर्चा की जाएगी।
इस आयुष चिकित्सक सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तथा जिले के सभी बीएएमएस चिकित्सक सदस्यों के अलावा हिमालया फार्मा बैंगलोर के साइंटिफिक सर्विसेस मैनेजर डॉ. विपिन कटारिया, रीजनल मैनेजर आनंद पांडेय एवं सेल्स ऑफिसर चक्रपाणि पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपने आसपास के सभी आयुष चिकित्सकों को इस सम्मेलन की सूचना देने तथा सभी आयुष चिकित्सकों (बीएएमएस) को यकृतरोग पर आयोजित इस विशेष संभाषा परिषद के इस विशेष चिकित्सक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word