February 27, 2026

महाशिवरात्रि पर कनकी के कनकेश्वर महादेव में हजारों श्रद्धालुओं ने चढ़ाए जल

0 मंदिरों में हुई भोलेनाथ की विशेष पूजा, सुबह से शाम तक लगी रही भक्तों की कतार, जगह-जगह भोग प्रसाद का किया गया वितरण
कोरबा।
महाशिवरात्रि पर ऊर्जाधानी भगवान शिव की भक्ति में डूबा रहा। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों व घरों में भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया गया। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। कई स्थानों में भोले बाबा की बारात निकाली गई। शिव पार्वती विवाह के लोग साक्षी बने।

भूईफोड़ कनकेश्वर महादेव कनकी में महाशिवरात्रि पर लाखों दर्शनार्थियों ने सुबह से देर रात तक लाइन में लगकर जल चढ़ाये। साथ ही मंदिर परिसर में स्थापित अन्य मूर्तियों के अलावा चकेश्वर महादेव कनकेश्वरी महामाया में भी जल चढ़ाकर पूजा अर्चना किए। मंदिर व्यवस्था में मुख्य पुजारी बैजू राम यादव, अर्जुन यादव, राजेंद्र, शिवलाल, हेमंत, जय, शत्रुघ्न, कामता, दुलार, पुरुषोत्तम यादव, सत्यनारायण, कमल आदि सभी ग्रमवासी कनकी भादा के लोग सेवा में लगे रहे। कनकी महाशिवरात्रि पर्व पर युवा संगठन कनकी धाम के अध्यक्ष रामेश्वर दास महंत, विजय राजवाड़े, बसंत राजवाड़े, पुष्प राजवाड़े, बसंत यादव, रोमु राजवाड़े, क्षीरनीधि राजवाड़े, वैभव राजवाड़े, नंद राजवाड़े, परमानन्द राजवाड़े, देवी राजवाड़े सहित अन्य लोग कनकेश्वर महादेव मंदिर में व्यवस्था में जुटे रहे।

वहीं शहर में श्री श्री शिव परिवार मां काली मंदिर परिसर दुरपा रोड ने भोले बाबा की बारात एवं शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जगह-जगह भोग वितरित किए गए, जहां लोगों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word