February 27, 2026

नारी शक्ति महिला मंडल कुसमुंडा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

-अभिषेक आदिले
कोरबा (कुसमुंडा)।
आदर्श नगर कुसमुंडा के सामुदायिक भवन में नारी शक्ति महिला मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं का स्वागत पुष्पा पाल और शारदा जायसवाल ने फूलों और तिलक लगाकर किया।
सांस्कृतिक संध्या के शुभारंभ में मुख्य अतिथि डॉ. बीना, प्रीति सिंह, ममता बघेल, एकता महिला मंडल के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वरी तिवारी, जया वैष्णव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सभी को गुलाब फूल के पौधे देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. बीना ने कहा कि महिलाओं का केवल एक दिन नहीं सभी दिन महिलाओं का होता है। उन्हें अपने खिलाफ होने वाले अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। स्वागत नृत्य सिमरन, अनु, निवेदिता, हर्षिता, आशना, प्रियांशु ने प्रस्तुत किया। ग्रुप डांस नीलम कुकरेजा, नेहा अग्रवाल, मीनू साहू ने पुराने फिल्मी गीतों पर किया। कुसुम साहू, बबिता कश्यप, रजनी श्रीवास, नीतू साहू, मीनाक्षी शर्मा ने ग्रुप डांस में विभिन्न राज्यों की झलक दिखाई।
पंजाबी डांस इंदु शर्मा, एकल डांस सजल साहू, छत्तीसगढ़ी डांस सपना, आरती व अंजली, भूत डांस सिमरन और साथी, नाटक रेखा शुक्ला, अनु व रेखा शर्मा ने प्रस्तुत किया। इसमें दिखाया गया कि हमारी आर्थिक स्थिति के अनुसार हमारी इच्छाएं रखनी चाहिए। कार्यक्रम में रैंप वॉक किया गया जिसमें पहला स्थान ज्योति शर्मा, दूसरा निर्मलजीत कौर तथा तीसरा स्थान मीनू साहू को मिला। लक्की वीमेन ड्रा में श्वेता एक्का, वर्षा लखवानी, रानी तिवारी चुने गए। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी हुए, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। महिलाओं के प्रति आदर भाव बनाने और उन्हें सुरक्षित रखने की प्रतिज्ञा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। अंत में नेहा अग्रवाल ने समाज और परिवार में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहने की बात बताते हुए आभार प्रदर्शन किया। नारी शक्ति महिला मंडल की महिलाओं ने इस कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर तरीके से अपना योगदान देकर सफल बनाया।

ranjan photo
Admin

Spread the word