February 27, 2026

कवियत्री व छंदकार रसीदा बानो श्रेष्ठ काव्यपाठ के लिए हुई सम्मानित

कोरबा। साहित्य सृजन संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ ने वृंदावन हॉल में महिला दिवस का विशेष कार्यक्रम महिला काव्य संध्या का आयोजन किया। इसमें अंचल की प्रतिष्ठित कवियित्रियों की रचनाओं से सदन गुंजायमान रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कानपुर से प्रख्यात राष्ट्रीय कवियत्री कुसुम सिंह अविरल व विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ भिलाई की ख्याति प्राप्त वरिष्ठ कवियत्री संतोष झांझी कार्यक्रम में उपस्थित रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने की। साहित्य सृजन संस्था द्वारा साहित्य सृजन श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान अर्पणा द्विवेदी अंजन बिलासपुर एवं अनिता शरद झा रायपुर व कवियत्री व छंदकार रसीदा बानो कोरबा को श्रेष्ठ काव्यपाठ हेतु सम्मानित किया गया। अतिथि महिलाओ का सम्मान महिला सदस्यों ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word