February 25, 2026

एक ही परिवार से तीन महिलाएं हुई लापता

कोरबा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी मोतीसागर पारा से एक ही परिवार की तीन महिलाएं गायब हो गई हैं, जिनकी खोजबीन शुरू कर दी गई है।
यहां निवासरत तारा सारथी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 17 मार्च को उसकी छोटी बहू नीरा सारथी और बड़ी बहू ज्योति सारथी अपनी बहन रजनी घर से बाजार जाने के लिए करीबन 9 बजे निकली थी। साथ में 2 लाख नकद व 3 लाख रुपये कीमती सोना चांदी का आभूषण पहनकर घर से निकली थी। वहीं 6 महीने के एक छोटे बेबी समेत पांच बच्चों को भी घर पर छोड़कर चली गई है, जो अपनी मां के बिना रो रही है। इसकी शिकायत सिटी कोतवाली कोरबा में की गई है। वहीं ताराबाई सारथी अपील कर रही है छोटे-छोटे बच्चे मां की याद में रो रहे हैं। कहींंं भी होंगे तो बच्चों के लिए अपने घर लौट जाए। वहीं उन तीनों के बारे में जानकारी व पता बताने वाले को 20 हजार रुपये नकद इनाम भी दिया जाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word