October 5, 2024

पुष्पलता कीर्तन मंडली ने मनाया फागोत्सव

कोरबा। पुष्पलता कीर्तन मंडली द्वारा निहारिका स्थित पुष्प लता उद्यान में 24 मार्च रविवार को सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक फागोत्सव मनाया गया। कीर्तन मंडली की अध्यक्ष त्रिवेणी राजपूत ने बताया कि पिछले कई वर्षों से प्रतिदिन सुबह एक घंटा पुष्प लता कीर्तन मंडली द्वारा उद्यान में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। फागुन मास होने के कारण प्रतिदिन फागुन के गाने वह भजन कीर्तन किया जाता हैं। रविवार 24 मार्च की सुबह फाग गीत गाकर रंगों की होली खेली गई।

मंडली द्वारा कीर्तन भी किया गया, साथ ही उद्यान में सुबह घूमने पहुंचे लोगों को भी गुलाल का टीका लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर विद्यानंद राठौर, चक्रधर पटेल, जीवनलाल देवांगन, मंगत लाल श्रीवास, भागीरथी कश्यप, द्रौपदी, सरिता, सरोज, तारा, प्रमिला, हीरा शर्मा, कन्हैया, शिव कुमारी, हर कुंवर आदि उपस्थित रहे।

Spread the word