April 17, 2026

बूथ विजय अभियान : भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वयं के घर व बूथों में लगाए भाजपा के झंडे

0 भाजपा के बूथ विजय अभियान में शामिल हुए वरिष्ठ नेता धरम कौशिक
कोरबा।
नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने बूथ विजय अभियान के तहत सुबह अपने निवास पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया। उसके पश्चात प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में जिला प्रभारी गोपाल साहू, जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, मनोज शर्मा, नवीन पटेल, आरिफ खान, अजय विश्कर्मा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कोसाबाड़ी मंडल में अनेक लोगों के निवास पर भाजपा का झंडा बांधने का अभियान चलाया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word