July 15, 2024

मुड़ापार में नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
ग्राम पंचायत मुड़ापार बस्ती मोहल्ला में अखण्ड नवधा रामायण का प्रारंभ जनपद सदस्य भवानी राजेश राठौर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सरपंच विजय सिंह मरावी अपने परिवार के साथ मिलकर पूजा-अर्चना, आरती एवं ज्योति प्रज्ज्लवन करने के साथ आयोजन का शुभारंभ किया। आयोजन समिति ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत तिलक व माल्यार्पण कर किया गया।
विधिवत आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा कई वर्ष से अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय वातावरण बना रहता है। मनुष्य को अपने जीवन में प्रभु की भक्ति के लिए भी समय अवश्य निकलना चाहिए। प्रभु श्रीराम तो हम सभी के आदर्श हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान से गांव में सुख-शांति के साथ ही गांव की एकता भी निहित होती है आने वाले समय में भी यह आयोजन इसी तरह से होता रहे। इसे सफल बनाने में तन, मन, धन से नि:स्वार्थ भाव से सेवा करते रहें।
नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण का समापन 5 अप्रैल को होगा। इस दौरान गांव के महाराज लकेश्वर पांडे, कोमल प्रसाद, नीतीश पांडे, जगत राम साहू, पप्पू मरावी, रामसनेही के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्घालु उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में अखंड नवधा रामायण आयोजन समिति मुड़ापार के पदाधिकारी, सदस्य सहित ग्रामीण जुटे हुए हैं।

Spread the word