March 17, 2026

ओवर स्पीड वाहन चलाने वाले 41 चालकों पर कार्रवाई

कोरबा। फर्राटे भरने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने सबक सिखाया है। पुलिस ने 41 ओवर स्पीड वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए 47000 समन शुल्क वसूल किया है। कार्रवाई हुए लोगों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना-चौकी के मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना-चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस पर जिले के सभी थाना-चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई किया गया है। पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 2 दिन में 41 प्रकरणों में लगभग कुल 47000 रुपये वसूलने के साथ-साथ उनका लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि इस साल आज दिनांक तक कुल 99 लोगों पर ओवर स्पीड वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई है, जिसमें 123000 रुपये का समन शुल्क जमा कराया गया है। पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन न चलाएं न ही शराब पीकर वाहन चलाएं और न ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दें। पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी किया जा रहा है। पुलिस टीम के द्वारा चेताया गया है कि आगे भी ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों पर पूर्णत: लगाम लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word