March 28, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को सौंपा समर्थन पत्र

कोरबा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष शरत पांडेय, महासचिव मुकेश वर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष हेमा वर्मा और कोरबा जिले के जिला अध्यक्ष राजकुमार दुबे के साथ मिलकर कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय को पार्टी का समर्थन पत्र सौंपते हुए कहा है कि हमारी पूरी पार्टी कोरबा जिले में जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे के नेतृत्व में आपको विजय दिलाने पूरी मेहनत के साथ कार्य करेगी।
पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अबकी बार 400 पार के संकल्प को सफल बनाने की गारंटी के साथ कार्य किया जा रहा है। आपकी जीत सुनिश्चित करना भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है। जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से निवेदन किया है कि सभी लोग मोदी जी के संकल्प को पूरा करते हुए देश का विकास सुनिश्चित करें।

ranjan photo
Admin

Spread the word