March 28, 2026

नए कानून और वीआईपी सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

0 उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का किया गया सम्मान
कोरबा।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों को नये कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 एवं वीआईपी सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण कराया गया।
प्रशिक्षण में करीब 70 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सबको पीपीटी के माध्यम से विस्तार से विषय के संबंध में बताया गया। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना-चौकी प्रभारी को पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र वारंट तमिली और नये सीसीटीवी कैमरे लगवाने में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी को दिया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word