March 29, 2026

ऊंचाई पर चढ़ गया विक्षिप्त, मशक्कत बाद उतारा गया

कोरबा। हिंदू नव वर्ष के लिए शहर को सजाया गया है। शहर में आकर्षक लाइट व झालर लगाए गए हैं। ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर ऊंचे ऊंचे लाइट लगाने बेस बनाए गए हैं। शुक्रवार की दोपहर इसी बेस में एक विक्षिप्त ऊंचाई पर चढ़ गया। आसपास के लोगों की उस पर नजर पड़ी तो इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए मशक्कत के बाद विक्षिप्त को नीचे उतारा। इस दौरान काफी देर तक टीपी नगर चौक में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित रही।

ranjan photo
Admin

Spread the word