March 17, 2026

एसईसीएल की खदानों से हो रही कोयला चोरी

कोरबा। एसईसीएल की कोयला खदानों से कोयला चोरी का क्रम जारी है। कोयला चोरी का खेल सरायपाली और अन्य खदानों में बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। कोयला तस्करों ने खदान से कोयला चोरी कर दो पहिया से परिवहन कर ईंटभट्ठा, ढाबा, होटल में मंहगे दामों में बेच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कोयला चोर खासकर गांव में और अधिक दामों में ले जाकर बेच रहे हैं। ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर नगर पंचायत पाली समेत आसपास के ईंटभट्ठों और जिले से बाहर भेजने का काम भी धड़ल्ले से किया जा रहा है। कोयला चोरी करने वालों पर प्रशासन नकेल कसने की बजाय चुप्पी साधे बैठा है। उच्च अधिकारी को संज्ञान लेने की आवश्यकता है, वहीं कार्रवाई के मामले में वन विभाग आगे है। कुछ दिन पहले वन विभाग की टीम ने धौंराभाठा से मोपेड में अवैध कोयला परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को पकड़कर राजसात करने की कार्रवाई की थी। इसके बाद से कोयला तस्करों ने नया ठिकाना तलाश कर लिया है।
सरायपाली खदानों से कोयला ट्रैक्टर और मोपेड के माध्यम से पहुंचाया जाता है। यह कोयला तस्कर ट्रैक्टर ट्राली में भरकर देर रात में अवैध ईंटभट्ठों पर सप्लाई कर रहे हैं। अवैध रूप से कोयला चोरी छुपे जिले के बाहर भेजने का काम चल रहा है। खदान का सुरक्षा विभाग कोयला तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। रात के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्राली से कोयला परिवहन हो रहा है।

ranjan photo
Admin

Spread the word