March 17, 2026

हरदीबाजार में श्याम भजन 24 अप्रैल को

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
हरदीबाजार में श्याम भजनोत्सव कार्यक्रम सायं 6 बजे से प्रभु इच्छा तक पूज्य गुरुदेव नारायण महाराज के द्वारा संपन्न होगा। वहीं आयोजन में भजन सुर संध्या गायिका रुचिता तिवारी बिलासपुर व भजन गायक अभिषेक गर्ग सक्ती बाबा खाटूश्यामजी के भजन से भक्तों को भाव विभोर करेंगे।
आयोजक धापा बाई अग्रवाल, जेपी होण्डा के संचालक जगदीश अग्रवाल व सारिका अग्रवाल ने क्षेत्र के सभी श्याम भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्याम संध्या भजनों का आनंद लेने का आग्रह किया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word