अनुष्का जायसवाल ने जेईई मेंस में हासिल किया 98.43 प्रतिशत अंक

कोरबा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस के सेशन-2 का परिणाम घोषित हुआ है, जिसमें नगर पंचायत पाली की होनहार छात्रा कु. अनुष्का जायसवाल ने पहले ही प्रयास में जेईई मेंस की परीक्षा में 98.43 प्रतिशत अंक अर्जित कर इतिहास रचते हुए पाली नगर और परिवार को गौरवान्वित किया है।
नपं पाली के अटल चौक पर लंबे समय से स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे डॉ. भारत भूषण जायसवाल और ज्योति जायसवाल की इकलौती बेटी अनुष्का की प्राथमिक, माध्यमिक, और हाई स्कूल की शिक्षा पाली में हुई है। तत्पश्चात अपने व पिता के सपने को पूरा करने बिलासपुर में विद्याध्ययन करते हुए साथ में जेईई की तैयारी की। अनुष्का ने पहले ही प्रयास में जेईई मेंस परीक्षा में 98.43 फीसदी परसेंटाइल अंक हासिल कर परिवार और नगर का नाम रोशन किया है। पाली के इतिहास में पहली बार किसी ने जेईई की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग की परीक्षा में इतना अंक अर्जित किया है। नगरवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए छात्रा और परिवार को ऐतिहासिक सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

ranjan photo
Admin

Spread the word