April 15, 2026

बालको टाउनशिप विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

कोरबा। बालको टाउनशिप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालकोनगर में सत्र 2023-24 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन के सचिव रविन्द्र यादव, सह सचिव मुनेश्वर पेगु, कोषाध्यक्ष महेंद्र चन्द्रा, सदस्य रामगोविंद बरेठ एवं विद्यालय की प्राचार्या नीलम सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे।

प्राचार्या ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सचिव ने बच्चों को निरंतर प्रयास करने एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। कोषाध्यक्ष महेंद्र चन्द्रा ने बच्चों के साथ-साथ शिक्षक एवं अभिभावकों को बच्चों की उत्कृष्ट सफलता का माध्यम बताया।

ranjan photo
Admin

Spread the word