July 7, 2024

बालको के जंगल में मिली दुर्लभ मोथ तितली

0 प्रजातियों की मौजूदगी को लेकर किया जाएगा सर्वे
कोरबा।
जिले के जंगलों में दुर्लभ प्रजाति के प्राणियों की कमी नहीं है। यहां के जंगल इन्हें रास आते हैं। यही वजह है कि जिले के जंगल इन जीव-जंतुओं को खूब भाती है। इसलिए विभिन्न प्रकार के दुर्लभ प्रजातियों का बसेरा जंगल में है। अब बालको के जंगल में दुर्लभ प्रजाति का मोथ (बड़ी तितली) देखा गया है। तितली प्रजाति उक्त दुर्लभ मोथ मिलने से वन विभाग में खुशी की लहर फैल गई है। अब विभाग जंगल में इस तरह के कितने प्रजातियों की मौजूदगी है यह भी जानने का प्रयास करेगी।
उल्लेखनीय है कि कोरबा वनमंडल के विभिन्न वन परिक्षेत्र क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के दुर्लभ प्रजातियों का बसेरा पाया गया है, क्योंकि कोरबा का जंगल अपनी जैव विविधता के लिए जाना जाता है। कोरबा वनमंडल के बालको रेंज में तितली प्रजाति से ताल्लुकात रखने वाले दुर्लभ प्रजाति का मोथ पाया गया है जो बालको रेंज में ही देखा गया है। जंगल में पेट्रोलिंग पर निकले वन विभाग की टीम को यह दुर्लभ मोथ नजर आया है, जिसकी सूचना वनमंडल अधिकारी अरविंद पीएम को दी गई है। उनके द्वारा अब इस मोथ को लेकर वरिष्ठ अफसर को भी इसकी जानकारी दी गई है। बताया जाता है बालको रेंज में ही विभिन्न प्रकार के तितलियों का भी बसेरा है। पहले ही तितलियों को लेकर वन विभाग कई तरह की तैयारी कर चुका है कि उनके कुनबे को किस तरह बढ़ाया जाए। अब तितली के साथ मोथ का मिलना वन विभाग के लिए अच्छी खबर है क्योंकि मोथ एक टाइगर फैमिली से बिलॉन्ग करता है।

Spread the word