March 28, 2026

लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के शिव अध्यक्ष, डॉ. नागेंद्र सचिव व गजेंद्र कोषाध्यक्ष मनोनीत

0 वर्ष 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
कोरबा।
लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के चिकित्सक सदस्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा के कार्यालय श्री शिव औषधालय एमआईजी-20, आरपी नगर फेस-2 में रखी गई। इस दौरान वर्ष 2024-25 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु शिव जायसवाल, सचिव पद हेतु डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु गजेंद्र राठोड़ को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के चार्टर सदस्य सुधीर सक्सेना, बीओडी मेंबर शांता मडावे, प्रत्युष सक्सेना, संतु साहू, मनोज मिश्रा, डॉ. संजना सक्सेना, कमल धारिया, अश्वनी बुनकर एवं नेत्र नंदन साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के समापन के पूर्व लायन शिव जायसवाल ने अध्यक्ष पद का दायित्व देने पर सबका आभार व्यक्त करते हुए अपने पद का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सभी के सहयोग से क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर लायंस के पूरे डिस्ट्रिक्ट में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के नाम को और अधिक अच्छे मुकाम पर पहुंचाने की बात कही।

ranjan photo
Admin

Spread the word