March 27, 2026

लायंस क्लब ने आईटी कॉलेज परिसर में शीतल पेयजल व चाय-बिस्किट किया वितरित

कोरबा। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल द्वारा संचालित लायंस क्लब कोरबा ने नगर पालिक निगम कोरबा के तत्वावधान में 7 मई को आईटी कॉलेज परिसर में लोकसभा निर्वाचन 2024 के वोटिंग पश्चात वोटिंग मशीन जमा करने आये सभी व्यक्तियों एवं उपस्थित कर्मचारियों के लिए शुद्ध शीतल पेयजल, चाय व बिस्किट की व्यवस्था किया।

शाम 7 से लेकर सुबह 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में लगभग 4000 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए। निगम आयुक्त ने स्वयं स्थल का निरीक्षण किया व कार्य की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में सत्येन्द्र वासन, रोहित राजवाड़े, रविशंकर सिंह, दीपक माखीजा, दीपक अग्रवाल, संतोष खरे एवं अन्य लायन सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।

ranjan photo
Admin

Spread the word