March 27, 2026

भव्य कलश यात्रा के साथ नोनबिर्रा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
ग्राम नोनबिर्रा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 13 मई सोमवार को भव्य कलशयात्रा के साथ आरंभ हुआ जो 20 मई सोमवार को गीता हवन, सहस्त्रधारा एवं ब्राह्मण भोज के साथ विश्राम होगा। कथा व्यास पीठ से पंडित रामनारायण पाठक पांडातराई कबीरधाम अपने मुखारविंद से कथा श्रवण कराएंगे। कथा प्रतिदिन सांय 4 बजे से हरि इच्छा तक होगी।
कथा के यजमान भैया राम यादव, लक्ष्मी देवी, हरनारायण यादव, चंचल, कन्हैया लाल यादव ने गांव समेत आसपास क्षेत्र के लोगों से इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा श्रवण करने, भोजन भंडारा में शामिल होने का आग्रह किया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word