March 27, 2026

डंप एरिया में पहुंचे हाथी, दहशत में ग्रामीण

कोरबा। वनमंडल कटघोरा के केंदई रेंज के लालपुर क्षेत्र में सक्रिय 5 हाथी रात 12 बजे व सुबह 7 बजे के लगभग डंप एरिया में चोटिया मनेद्रगढ़ मुख्य मार्ग के निकट दो बार पहुंच गए थे। इसके कारण इस मार्ग पर यातायात में कुछ देर व्यवधान आया। बाद में सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मुख्य मार्ग के निकट मौजूद हाथियों को खदेड़ा। खदेड़े जाने पर हाथियों ने जंगल का रूख किया ततपश्चात यातायात सामान्य हुआ।
बताया जाता है कि केंदई रेंज में इस समय 17 हाथी सक्रिय हैं, जिसमें से 12 हाथी कापानवापारा तथा 5 लालपुर क्षेत्र में घूम रहे हैं। लालपुर क्षेत्र में घूम रहे हाथी बीती रात 12 बजे के लगभग मुख्य मार्ग के निकट आ धमके थे। जानकारी मिलने पर वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और आने जाने वाले लोगों को रोकने के बाद हाथियों को खदेड़ा जिस पर हाथी रातभर जंगल में विचरण करते रहे। आज सुबह होने पर 7 बजे लगभग फिर मुख्य मार्ग निकट पहुंच गए। हाथियों को मार्ग के निकट देख वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथियों को खदेड़ने में सफलता पायी।

ranjan photo
Admin

Spread the word