March 27, 2026

फेसबुक से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

कोरबा। लॉकडाउन के दौरान एक युवक ने फेसबुक से दोस्ती कर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी शादी करने का वादा किया था, फिर मुकर गया। पीड़िता धोखेबाजी से परेशान होकर शिकायत दर्ज कराई है।
पूरा मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। पीड़िता के मुताबिक वह बिलासपुर की रहने वाली है। दोनों 2 साल से चोरी-छिपे मिल रहे थे। इसी बीच युवती के घर वाले उसकी शादी कहीं और करने के लिए कहने लगे। ऐसे में युवती अपने से शादी करने की बात कही, लेकिन प्रेमी गौतम ने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस से की। शिकायत की खबर मिलते ही युवक फरार हो गया, जिसकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को आरोपी के लोकेशन की जानकारी मिली। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि साइबर सेल के माध्यम से युवक का लोकेशन ट्रेस किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word