March 27, 2026

दीपका में सजग कोरबा कार्यक्रम के तहत राहगीरों को पिलाई गई मट्ठा-लस्सी

कोरबा। छत्तीसगढ़ पुलिस के बहुचर्चित कार्यक्रम सजग कोरबा के तहत दीपका पुलिस एवं प्रेस क्लब गेवरा-दीपका के संयुक्त सौजन्य से दीपका चौक में भीषण गर्मी से बचाने के लिए राहगीरों को छाछ मट्ठा लस्सी पिलाई गई। इस मौके पर लोगों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करते हुए उठाईगिरी एवं साइबर क्राइम से बचने के उपाय समझाए गए।
कार्यक्रम के दौरान सोमवारी बाजार का उपर्युक्त समय देखते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को राहत देने शीतल पेयजल वितरित किया गया। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार एवं दीपका थाना प्रभारी युवराज तिवारी के नेतृत्व में बैंक, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, एटीएम, ठगी उठाईगिरी से संबंधित विषयों पर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में दीपका थाना के एएसआई परमेश्वर राठौर सहित समस्त स्टाफ एवं प्रेस क्लब गेवरा-दीपका के सभी सदस्यों सहित क्षेत्र के सम्मानित लोगों का भरपूर सहयोग रहा।

ranjan photo
Admin

Spread the word