July 2, 2024

प्रदेश पंचायत सचिव संघ मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों का करेगा सम्मान

0 राजधानी रायपुर में 7 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन : प्रदेश उपाध्यक्ष
कोरबा।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ की नवगठित सरकार के मुखिया विष्णुदेव साय सहित उप मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, पंचायत मंत्री व अन्य मंत्रियों का भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 7 जुलाई को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में यह भव्य कार्यक्रम होगा, जिसकी तैयारियों के बीच सभी अतिथि मंत्रियों को आमंत्रण उनके पास पहुंचकर दिया गया। सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा में सभी ने समारोह में उपस्थिति का आमंत्रण स्वीकार किया है।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैकरा के नेतृत्व में प्रांतीय टीम कोमल निषाद कार्यकारिणी प्रतांध्यक्ष, संवित साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल गुप्ता संयोजक, सूरजमल सोनी महासचिव, श्याम साहू कोषाध्यक्ष, चंदन गुप्ता उपप्रातांध्यक्ष, श्याम कार्तिक जयसवाल कार्यकारिणी प्रांताध्यक्ष एवं प्रांतीय टीम के पदाधिकारियों द्वारा वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी से पंचायत सचिव के शासकीयकरण के संबंध में 15 मिनट तक चर्चा किया गया। शासकीयकरण को लेकर गंभीरता से बात किया। सहजतापूर्वक मंत्री द्वारा आमंत्रण को स्वीकार किया गया। उसके उपरांत डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर सरकार बनने में ग्राम पंचायत सचिव का योगदान बताते हुए संगठन द्वारा पूर्व घोषणा एवं मोदी की गारंटी की याद दिलाई गई। डॉ. रमन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री से बात कर तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। सचिव संघ के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य मुलाकात में आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति दी एवं पंचायत सचिवों के लिए अच्छा से अच्छा निर्णय होने का आश्वासन दिया गया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उपेंद्र सिंह पैकरा प्रदेश अध्यक्ष, संवित साहू प्रदेश उपाध्यक्ष,कोमल निषाद, अनिल गुप्ता, सूरजमल सोनी, चंदन गुप्ता उपस्थित थे। पंचायत सचिव संघ के प्रातांध्यक्ष एवं प्रांतीय टीम द्वारा उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा से भी सौजन्य मुलाकात कर आमंत्रण दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष संवित साहू ने प्रदेश के सभी 11 हजार सचिवों से आग्रह किया है कि वे तन-मन-धन से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

Spread the word