September 17, 2024

रक्षाबंधन पर इस बार बन रहे 4 शुभ महासंयोग

कोरबा। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषों के अनुसार इस साल राखी पर करीब 90 साल बाद 4 शुभ महासंयोग बन रहे हैं।
22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस दिन सावन माह का आखिरी सोमवार व्रत भी रखा जा रहा है। यही नहीं इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। रक्षाबंधन हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इसे भाई-बहनों के अटूट रिश्ते का त्योहार माना गया है। पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई बहन को रक्षा का वचन देता है। फिर बहन भाई को मिठाई खिलाकर अपना प्रेम व्यक्ति करती है। इस दौरान भाई बहन को उपहार भी देता है। भारत में रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषों के अनुसार इस साल राखी पर करीब 90 साल बाद 4 शुभ महासंयोग बन रहे हैं। इन योग में रक्षाबंधन मनाने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
0 इन महासंयोग का हो रहा है निर्माण
ज्योतिष के अनुसार साल 2024 में रक्षाबंधन के शुभ दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बनेगा। बता दें इस दिन सावन माह का अंतिम सोमवार भी है। ऐसे में राखी के लिए इस दिन को बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान सुबह (19 अगस्त) से लेकर रात 8 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा। साथ ही रवियोग का भी निर्माण हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग में शुभ कार्य करने से हर मनोकामना पूरी होती हैं।
0 भद्रा का रहेगा साया
18 अगस्त की रात 2 बजकर 21 मिनट पर भद्रा की शुरुआत होगी। इसका समापन 19 अगस्त को 1 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में 19 अगस्त के दिन दोपहर को 1 बजकर 24 मिनट के बाद से रक्षा सूत्र बांधा जा सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से शाम 6 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप भाई को राखी बांध सकती हैं।

Spread the word