March 5, 2026

महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

कोरबा 11 सितम्बर। कोरबा के कृष्णा हॉस्पिटल में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। जिसमें तीन लड़की और एक लड़का शामिल है। वहीं इसमें जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के अंतर्गत रिस्दी निवासी प्रियंका किरण पति शंकरलाल किरण जो कि प्रसव पीड़ा होने पर कोरबा के कृष्णा हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां महिला ने 4 बच्चे को जन्म दिया। जिससे जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इससे एक साथ चार बच्चा होने पर उनके परिजनों में खुशी की लहर है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word