February 26, 2026

पूर्व मंत्री जयसिह अग्रवाल पहुंचे मां मड़वारानी मंदिर, टेका मत्था

कोरबा। शारदीय नवरात्र पर्व के अष्ठमी पर्व पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मॉ सर्वमंगला देवी के दर्शन व पूजा अर्चना कर मातारानी से क्षेत्रवासियों के लिए वैभव, उन्नति व समृद्धि की कामना की है तत्पश्चात् मॉ मड़वारानी मंदिर पहुँचकर दीप प्रज्जवलित कर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना किया।
पूर्व मंत्री ने गुरुवार को इंदिरा विहार विकास समिति टीपी नगर, दर्री रोड, पोड़ीबहार, रानी रोड एवं श्रीराम दरबार डीडीएम स्कूल रोड कोरबा में स्थापित मॉ दुर्गा प्रतिमा के दर्शन कर क्षेत्र में अमन चैन की कामना की। शुक्रवार को नवमी पर्व के अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल चैतुरगढ़ स्थित मॉ महिषासुर मर्दिनी माता के दर्शन करने प्रातः 11 बजे निवास से प्रस्थान करेंगे। श्री अग्रवाल ने दुर्गा नवमी एवं विजयादसमी पर्व की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाए द
इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, प्रदेश सचिव बीएन सिंह, पार्षद देवी दयाल सोनी, सुकसागर निर्मलकर, पालूराम साहू, गंगाराम भारद्वाज, अनुज जायसवाल, मड़वारानी मंदिर समिति सचिव विनोद साहू, चेतनदास एवं सुरेश कुमार अग्र्रवाल आदि ने भी दर्शन लाभ लिया।

ranjan photo
Admin

Spread the word