February 26, 2026

ट्रैफिक कंट्रोल में स्काउट्स, गाइड्स ने पुलिस को किया सहयोग

कोरबा। नवरात्रि और दशहरा पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में लगभग 50 की संख्या में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने रोवर लीडर जगन्नाथ सिंह के नेतृत्व मेंं पुलिस को सहयोग प्रदान किया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, कोरबा द्वारा प्रत्येक वर्ष त्योहारी सीजन में ट्रैफिक संभालने में सहयोग प्रदान किया जाता है।

इस वर्ष भी 8 से 13 अक्टूबर तक सुनालिया चौक, टीपी नगर चौक, सीएसईबी चौक, सुभाष चौक के अलावा डांडिया ग्राउंड शिवाजी नगर फेस-1 तथा एमपी नगर सहित बालकोनगर सेक्टर- 3 डांडिया मैदान पर अपनी सेवाएं दी। ट्रैफिक संभालने का कार्य शाम चार बजे से लेकर रात 10 बजे तक किया गया। गाइड केप्टिन रेणु श्रीवास्तव, शुभम ढिमोले, स्काउट मास्टर आरपी दुबे, जिला युवा समिति के अध्यक्ष पप्पू चन्द्रा, सीनियर रोवर संदीप ठाकुर, खिलेश्वर श्रीवास, थॉमस मार्टिन, सीनियर रेंजर पलक पटेल आदि ने सहयोग दिया। दिवाली पर्व के पूर्व भी स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालने सेवाएं दी जाएंगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word