February 25, 2026

तापमान में आई कमी, सुबह गिरने लगी ओस की बूंदें

कोरबा। मौसम बदल रहा है। दिन में गर्मी और शाम को गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। रात 10 बजे के बाद लोगों को घर के बाहर ठंड लग रही है। तापमान में कमी के कारण सुबह ओस की बूंदें भी गिर रही है। तापमान में गिरावट के साथ ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। रात को तापमान गिरने से ठंड लग रही है। इधर मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम में परिवर्तन का सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहने की उमीद है। नवंबर के शुरुआत तक तापमान गिरने से ठंड आ जाएगी। इधर मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सर्दी और जुकाम से पीडि़त मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चों पर इसका असर हो रहा है।

ranjan photo
Admin

Spread the word