March 26, 2026

मुंगेली में महाभारत.. प्रभार लेने आए तहसीलदार को ट्रांसफर हुए CMO ने दिखाया ठेंगा, तो तहसीलदार ने पंचनामा बना नगर पालिका को किया सील

मुंगेली 12 सितंबर। लम्बे समय से विवादों में धिरी नगर पालिका एक बार फिर विवादों में घिर चुकी हैं, नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों द्वारा CMO राजेन्द्र पात्रे को हटाने आंदोलन किया गया था, जिसके चलते उनके द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया था, नियमों का हवाला देकर धरना प्रदर्शन बन्द करा दिया था। वही कल मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र पात्रे का ट्रांसफर जोन आयुक्त नगर निगम बिलासपुर हो गया हैं, जिसके बाद आज दिनांक 12.09.2020 को मुंगेली कलेक्टर कार्यालय से एक आदेश निकला जिसमें स्पष्ट उल्लेख हैं कि राजेन्द्र पात्रे मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिनांक 12.09.2020 को पूर्वाह्न में भारमुक्त किया जाता हैं और मुंगेली CMO राजेंद्र पात्रे अपना समस्त कार्यभार तहसीलदार अमित सिन्हा को सौंपकर भारमुक्त होने आदेश जारी किया गया, आदेश का पालन करते हुए तहसीलदार अमित सिन्हा प्रभार लेने नगर पालिका कार्यालय पहुँचे, जिस पर प्रभार लेने की कार्यवाही उनके द्वारा की गई परंतु CMO राजेंद्र पात्रे द्वारा भी नियमों का हवाला देते हुए प्रभार देने मना कर दिया गया, जिस पर काफी विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, विवादित स्थिति देख नगर निरीक्षक कोतवाली विश्वजीत सिंह को बुलाया गया, तहसीलदार और CMO के द्वारा आपस में एक दूसरे को नियमों का हवाला देते रहे, विवादित स्थिति देख नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों द्वारा दोनों में सामंजस्य बनाने प्रयास किया गया, परन्तु यह प्रयास विफल रहा और विवादित स्थिति के चलते मुंगेली नगर पालिका को तहसीलदार द्वारा पंचनामा बना सील कर दिया गया। अब देखना हैं राज्य शासन और जिला प्रशासन का इस मामलें में क्या रुख होता हैं।

इस मामले में तहसीलदार ने बताया कि कलेक्टर के आदेशानुसार उनके द्वारा CMO के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया गया और CMO राजेन्द्र पात्रे द्वारा यह कहा गया कि कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में नही हैं कहकर कार्यमुक्त आदेश नही लिया गया, मैंने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्टर सर को सूचना दे दी हैं। कलेक्टर सर के आदेश से सीलबंद की कार्यवाही की गई हैं।

कलेक्टर पीएस एल्मा ने बताया कि हमारे द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कार्यमुक्त कर दिया गया है और अस्थायी रूप से तहसीलदार को नगर पालिका का प्रभार दिया है जिनके द्वारा सोमवार से कार्य संपादित करेंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word