February 4, 2026

नगर निगम के सभापति सहित नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष की तलाश शुरू …


कोरबा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगर पालिक निगम में सभापति और नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने पर्यवेक्षकों की सूची जारी किया है। नगर निगम के सभापति चुनाव प्रक्रिया मे पर्यवेक्षक के साथ संभाग प्रभारी एंव नगर निगम के नियुक्त संगठन प्रभारी शामिल रहेंगे। जो नगर निगम के सभापति की कुर्सी पर सुयोग्य जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी दस नगर निगमों के लिए भी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई हैं।


वहीं बिलासपुर संभाग अंतर्गत कोरबा जिला में आने वाले तीन नगर पालिका परिषद दीपका, बाकीमोंगरा व कटघोरा में सुयोग्य उपाध्यक्ष के चयन हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की गई है।
नगर पालिका परिषद दीपका के लिए- राकेश तिवारी
नगर पालिका परिषद बाकीमोंगरा के लिए- दिनेश सिंह
नगर पालिका परिषद कटघोरा हेतु श्रीमती हर्षिता पाण्डेय को नियुक्त किया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word