February 4, 2026

सहायक अभियंता नवीन कुमार शर्मा हुए सेवानिवृत्त, कॉलोनी वासियों ने किया जोरदार स्वागत

कुसमुंडा। मानिकपुर उपक्षेत्र के सहायक अभियंता नवीन कुमार शर्मा विगत 10 वर्षों से मानिकपुर परियोजना से 31 मई को सेवानिवृत्त हुए है। उन्होंने अपने 37 वर्षों के कार्यकाल में 22 वर्षों तक कुसमुंडा क्षेत्र के सिविल विभाग में अपनी सेवाएं दीं।
सेवानिवृत्ति के बाद कॉलोनी वासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़ा बजाकर पटाखे फोड़कर उन्हें पुष्पमाला पहनाई गई। फूलों की वर्षा करते हुए उन्हें घर तक पहुंचाया गया। कॉलोनी वासियों ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ एसईसीएल को हमेशा मिलेगा। उनके परिवार और सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए गए समय को याद किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी, बेटा और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word