February 4, 2026

जलभराव से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त

0 बेलटिकरी बसावट में नाली की समस्या, निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

कोरबा। भूविस्थापित कोयला कर्मचारी संगठन प्रदेश अध्यक्ष ऊषा विश्वकर्मा ने जनपद पंचायत कटघोरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दीपका गेवरा क्षेत्र के बेलटिकरी बसावट के विभिन्न वार्डों में जल भराव की समस्या को लेकर पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि वार्ड नंबर 7, 8 के बीच मोहल्ला, वार्ड नंबर 9 के यादव मोहल्ला व वार्ड नंबर 3 में जल भराव होने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त बताया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को आर्थिक व मानसिक क्षति होती है।

कुछ जगहों में नालियों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिसके कारण बारिश का पानी भर जाता है। यदि समय रहते हुए सभी नालियों की साफ सफाई कर दी जाए तो पानी नहीं भरेगा। कुछ जगह नालियों में अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। सुश्री विश्वकर्मा ने पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम कटघोरा तथा एसईसीएल के विभिन्न अधिकारियों को प्रेषित की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव से मौखिक चर्चा की गई है, किंतु अब तक समस्या का किसी प्रकार से निदान नहीं किया गया है। सुश्री उषा ने बताया कि पंचायत सचिव की कार्यशैली संदेहात्मक है। यदि त्वरित कार्यवाही नहीं की जाती है तो धरना प्रदर्शन, चक्काजाम आंदोलन आदि करने के लिए वे विवश होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने बारिश से पहले नाली की साफ सफाई की मांग की है।

ranjan photo
Admin

Spread the word