March 17, 2026

मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल का शुभारंभ शीघ्र, कोरबा को मिला अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थान

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर, नया बस स्टैंड के पास, विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल (एमजेएम) का शुभारंभ शहरवासियों के लिए चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होगा। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से सुसज्जित यह मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, न केवल शहर के बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी वरदान साबित होगा।

एमजेएम हॉस्पिटल की खासियत इसकी क्रिटिकल केयर सेवाएं हैं। यहां 100 बेड, 22 बेड का आईसीयू, 5 बेड का एनआईसीयू, हाईटेक पैथोलॉजी लैब, सिटी स्कैन, एक्सरे, सोनोग्राफी और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर जैसी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसके अलावा इमरजेंसी, फिजियोथेरेपी, महिला चिकित्सा, नॉर्मल और ऑपरेशन डिलीवरी, कार्डियक एम्बुलेंस, इको, टीएमटी, हार्ट अटैक यूनिट और 24×7 फार्मेसी की भी सुविधा रहेगी।

अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रिंस जैन (एमडी मेडिसिन) खुद क्रिटिकल केयर मैनेजमेंट में अनुभवी हैं और इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध कराएंगे। डॉ. जैन की विशेषज्ञ देखरेख में मरीजों को मिलेगा भरोसेमंद इलाज और बेहतर स्वास्थ्य अनुभव।

बीमा धारकों के लिए विशेष सुविधा
एमजेएम हॉस्पिटल आने वाले समय में विभिन्न हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों से पैनल पर जुड़कर कैशलेस इलाज की सुविधा भी देगा। निजी व सरकारी बीमा योजनाओं के अंतर्गत आने वाले मरीजों को इलाज के दौरान दस्तावेज़ी झंझटों से मुक्ति मिलेगी। आयुष्मान भारत, सीजीएचएस, और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत इलाज की संभावनाएं भी जल्द उपलब्ध होंगी।

सेमी-प्राइवेट और प्राइवेट रूम विकल्पों के साथ, अस्पताल सभी वर्ग के लोगों की ज़रूरतों का ध्यान रखेगा। कोरबा में अब मरीज़ों को इलाज के लिए रायपुर या बिलासपुर जैसे शहरों की तरफ भागना नहीं पड़ेगा।

एमजेएम हॉस्पिटल का उद्देश्य सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि समर्पण, सेवा और स्वास्थ्य के प्रति भरोसा देना है। यह संस्थान कोरबा के लिए केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि एक स्वास्थ्य मिशन है।

ranjan photo
Admin

Spread the word