March 17, 2026

चाकू की नोंक पर महिला डॉक्टर से अनाचार की कोशिश


0 महिला की हिम्मत और साहस से भागा आरोपी
कोरबा। शहर के एक होटल में महिला डॉक्टर के साथ अनाचार की कोशिश किए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसी होटल के एक सफाई कर्मचारी ने कमरे में खिड़की से घुसकर ऐसा दुस्साहस करने का प्रयास किया था। चाकू दिखाकर डराने धमकाने की कोशिश की। पर महिला डॉक्टर ने हार मानने की बजाय संघर्ष किया और इससे भिड़ने के साथ मदद के लिए चीखने लगी। महिला डॉक्टर की हिम्मत और साहस के बूते आरोपी डर गया और वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने होटल में लगे कैमरे से आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है।
यह घटना आईटीआई चौक के पास नगर निगम के प्रशासनिक भवन साकेत से लगे होटल टॉप इन टाऊन की है। होटल के एक कमरे में रहकर ट्रेनिंग करने वाली इस महिला डॉक्टर से होटल के सफाई कर्मी ने अनाचार का प्रयास किया। आरोपी खिड़की से कूद कर अंदर आ गया और चाकू दिखाकर डराया धमकाया। महिला डॉक्टर ने हार मानने की बजाय संघर्ष किया और इससे भिड़ने के साथ मदद के लिए चीखने लगी। महिला डॉक्टर की हिम्मत और साहस के बूते आरोपी डर गया और वहां से भाग खड़ा हुआ। एसपी ऑफिस के ठीक सामने स्थित होटल टॉप इन टाउन में सक्ति से कोरबा आकर ट्रेनिंग करने वाली महिला डॉक्टर रह रही है। बीती रात उसके कमरे में 35 वर्षीय सफाई कर्मी खिड़की से घुसा और महिला के साथ अनाचार की कोशिश की। महिला डॉक्टर ने विरोध किया तो उसने चाकू निकाल लिया। इसके बाद भी महिला डॉक्टर विरोध करते हुए चीख पुकार करती रही जिससे डर कर आरोपी भाग निकला। सक्ति जिले से आए चार डॉक्टरों में से दो डॉक्टर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिंग के बाद वापस लौट चुके हैं। वहीं दो डॉक्टर होटल टॉप इन टाउन के अलग-अलग कमरे में रुके हुए हैं। इन्हीं में से एक महिला डॉक्टर के साथ बीती रात यह घटना घटी। पुलिस की नाक के नीचे हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है। होटल में लगे सीसीटीवी से आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे हिरासत में लेकर उसे पूछताछ की जा रही है।

ranjan photo
Admin

Spread the word