सर्वेश्वरी आश्रम बालको में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण और वृक्षारोपण

बालकोनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण आज सेक्टर-4 स्थित सर्वेश्वरी आश्रम में किया गया। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी की कोरबा जिला इकाई के निर्देशानुसार संपन्न हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी ने मनोयोगपूर्वक प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इस अवसर पर ‘मन की बात’ को राष्ट्र निर्माण में जन सहभागिता का सशक्त माध्यम बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह संवाद प्रेरणा, नवाचार और सकारात्मक दिशा देने वाला है। कार्यक्रम के उपरांत आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया और जन-जागरूकता फैलाने पर बल दिया।

इस अवसर पर संजू देवी राजपूत, महापौर नगर पालिक निगम कोरबा, आलोक सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष, जे.एन. दुबे पूर्व मंडल अध्यक्ष, सत्येंद्र दुबे पार्षद, शिवबालक सिंह तोमर, शशि चंद्रा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, तरुण राठौर पार्षद, मंगल बंदे, रजत खूंटे, प्रभात डडसेना, हेमलता निर्मलकर, अर्चना रुनिझा, घनश्याम पटेल, धीरज झा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने आह्वान किया कि ‘मन की बात’ के संदेशों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।