February 4, 2026

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


मुख्य अतिथि सुनील सोनी ने पेंशनरों के लिए 10 लाख देने की घोषणा
कोरबा । दिनांक 30 जुलाई को छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ पंजीयन क्रमांक 1881 द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन साहू भवन, टिकरापारा, रायपुर में किया गया। समारोह में रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्षेत्रीय पार्षद सफा , विशिष्ट अतिथि एवं प्रधान संरक्षक अशोक गढ़ेवाल, तथा प्रदेश भर से आए पेंशनधारी और संघ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
मुख्य मांगों पर ज्ञापन सौंपा
प्रांताध्यक्ष डी.पी. मनहर ने मुख्य अतिथि विधायक सुनील सोनी को तीन सूत्रीय माँगों पेंशनर भवन की स्थापना, धारा 49(6) को हटाने, तथा केन्द्र के समान देय तिथि से मंहगाई राहत देने का ज्ञापन सौंपा। सोनी ने पेंशनरों के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा की और शेष माँगों को शासन के समक्ष रखने का आश्वासन भी दिया।
समारोह में प्रधान संरक्षक अशोक गढ़वाल ने पेंशनधारियों को अपने जीवन अनुभवों का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करने की प्रेरणा दी। प्रांतीय महासचिव रामरतन कैवर्त ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संघ की एकता, अनुशासन एवं नियमों के पालन की शपथ दिलाई।प्रांताध्यक्ष डी.पी. मनहर ने अपने उद्बोधन में प्रदेश के सभी पेंशनरों से संगठन को मजबूत करने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कोरबा जिले से डी.आर. सारथी एवं आर.के. वर्मा ने प्रांतीय संयुक्त सचिव, जबकि आर.के. शर्मा एवं बी.एल. साहू (पाली) ने संगठन सचिव पद की शपथ ली। कोरबा, पाली और करतला से आए पेंशनरों की उपस्थिति समारोह की गरिमा बढ़ाई।

ranjan photo
Admin

Spread the word