स्वतंत्र महिला मंडल द्वारा कुसमुंडा में धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव

कुसमुंडा। आदर्श नगर सामुदायिक भवन में स्वतंत्र महिला मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन उत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष मंजू निराला, उपाध्यक्ष पिंकी प्रजापति, सचिव स्नेहा राजपूत समेत क्षेत्र की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णा प्रसाद जी और वार्ड क्रमांक 23 की पार्षद बल्कि कुजूर जी शामिल हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महिला सदस्यों के स्वागत-सत्कार के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई जिसमें नृत्य, गायन, नाटक, बच्चों के डांस और विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया।
सावन क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शैल वैष्णव, द्वितीय स्थान सरोज भार्गव एवं तृतीय स्थान सीमा यादव ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की सफलता में यशोदा बिष्ट, अनुपमा सिंह, मधु साहू, शारदा विश्वकर्मा, संगीता तिवारी, पूर्णिमा यादव, आरती कश्यप, संगीता महतो, राजेश्वरी पैकरा, रितु श्रीवास्तव, एवं अंजलि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक सौंदर्य के साथ हुआ, जिसने क्षेत्रवासियों के लिए यादगार क्षण बनाए।