सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए बैलों के गले में लगाई गई रेडियम पट्टी

पाली। नगर पंचायत पाली, थाना और पशु विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष अभियान चलाकर पाली नगर क्षेत्र की सड़कों पर बैठे गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां लगाई गईं। यह पहल विशेष रूप से रात के समय और वर्षा ऋतु के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अक्सर सड़कों पर बैठे मवेशी वाहन चालकों की नजर में देर से आते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। रेडियम पट्टी लगने से मवेशी दूर से ही दिखाई देने लगते हैं, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने का समय मिल जाता है और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है।

नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने पशु पालकों से अपील की कि वे अपने मवेशियों को घर पर रखने की समुचित व्यवस्था करें और शासन-प्रशासन के इस प्रयास में सहयोग करें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री तारकेश्वर पटवा, रमाशंकर जायसवाल, थाना प्रभारी जितेंद्र यादव, अशोक खांडेकर, पुरुषोत्तम उइके, रितेश शुक्ला, रामनाथ यादव, रिंकू जायसवाल, आबिद खान, योगेश साहू, अमित यादव, अनिल कुर्रे, दीपक शुक्ला, अजय रजवाड़े, पशु चिकित्सा अधिकारी यू.के. तंवर, शशिकांत वारे, धनश्याम सिंह, निकिता डहरिया, पल्लवी साहू, प्रियंका कंवर, रश्मि देवांगन, संध्या पैकरा, गरिमा ऊईके, अनिल सूर्यवंशी, दुर्गेश यादव, श्याम जी गोड, संदेश कुमार भोई सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।