February 25, 2026

कुत्ते के हमले में वन विभाग का अधिकारी घायल, बालको थाना में शिकायत दर्ज


कोरबा। बालको वन बैरियर के पास एक पालतू कुत्ते के हमले से मुख्य वन संरक्षक कार्यालय बिलासपुर में कार्यरत लेखा अधीक्षक अशोक कुमार वाहने गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना 10 जून 2025 को शाम 4:45 बजे की है, जब वह अपने कार्य से लेमरु जा रहे थे और राम नरेश यादव के निवास के पास खड़े थे। उन्होंने बालको नगर थाना में 31 जुलाई को इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है।
आवेदनकर्ता अशोक वाहने के अनुसार राम नरेश यादव का पालतू कुत्ता अचानक तेजी से दौड़ते हुए आया और मुझ पर हमला कर दिया। हमले से वह जमीन पर गिर गया और कुत्ते ने घुटने को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल अवस्था में उसे प्रत्यक्षदर्शी कृष्णा साव तुरंत बालको अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने घाव को गहरा बताते हुए हड्डी तक जहर फैलने की आशंका जताई और तत्काल इलाज शुरू किया। अशोक वाहने ने तत्काल राम नरेश यादव को फोन कर कुत्ते के टीकाकरण की जानकारी लेनी चाही, परंतु यादव ने फोन नहीं उठाया और न ही किसी प्रकार की सहायता की। घायल अशोक वाहने के अनुसार, घटना के बाद से न तो राम नरेश यादव ने उनसे संपर्क किया और न ही उनका हालचाल पूछा। इस मामले में धारा 291 के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने बालको नगर थाने में 31 जुलाई को इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है और अपनी शिकायत के साथ जख्म के फोटोग्राफ्स, एक्स-रे रिपोर्ट और मेडिकल दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। घटना के बाद से अधिकारी अपने कार्यालय नहीं जा पा रहे हैं और उन्हें चलने-फिरने में भी कठिनाई हो रही है, जिससे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में शीघ्र सख्त कार्रवाई की जाए और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

ranjan photo
Admin

Spread the word