February 4, 2026

श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति द्वारा सावन उत्सव का भव्य आयोजन


कोरबा। पं. रविशंकर शुक्ल नगर स्थित श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन उत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन कपिलेश्वर मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत रहीं। दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। लगभग 200 महिलाओं की उपस्थिति में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, डांस, गेम्स और हाउजी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नृत्य-गान की प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन क्वीन का खिताब श्रीमती रीना सिंह को, डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकांक्षा तिवारी को मिला। रंग-थीम, गीत, अभिनय और कैटवॉक सहित विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका हेमा शर्मा एवं अरुणा सोनी ने निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजिका सुधा झा द्वारा किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word