स्वदेशी वस्तुओं के समर्थन में व्यापारी संगठनों का धरना

कोरबा । अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के विरोध और स्वदेशी वस्तुओं के समर्थन में आज कोरबा में व्यापारी संगठनों ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, स्वदेशी जागरण मंच, हिन्दू क्रांति सेना, भारत विकास परिषद सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के सहयोग से आयोजित किया गया।
प्रदेश व्यापारी नेतृत्व के आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ के जिलों में एक साथ आयोजित इस अभियान के तहत कोरबा में शाम 4 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर व्यापारी बड़ी संख्या में एकत्र हुए। इस दौरान विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया गया और पोस्टर जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। कार्यक्रम में संतोष अग्रवाल, जगदीश सोनी, गजानंद अग्रवाल, नितिन गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, कमलेश यादव, यूनुस मेमन, एस.डी. शर्मा, कुवर लाल मनवानी, प्रेम रामचंदानी, नरेश अग्रवाल, रोहिणी सुल्तानिया, शुभम अग्रवाल, राहुल चौधरी, अशोक चौधरी, प्रियक गोयल, अभय बेरीवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
जगदीश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि इस स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान का उद्देश्य व्यापारियों और आमजन को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
